पटना:-रायफल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

पटना : पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में एक देशी राइफल के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के घर से एक .315 बोर का एक राइफल जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल पूरा मामला बेलछी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि ग्राम एकडंगा के रहने वाले सुधाकर सिंह उर्फ गोरख सिंह पिता रामस्वरूप सिंह अपने घर में एक राइफल छुपा कर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया। जिसके बाद बेलछी थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार पूरे दल बल के साथ सुधाकर कुमार के घर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आरोपित के घर से एक .315 बोर का राइफल बरामद किया गया। जिसके बाद सुधाकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Join us on:

Leave a Comment