झांकी में संताल काटा पोखर को शामिल करने का स्मारक समिति ने किया स्वागत!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

गणतंत्र दिवस पर निकाली गई झांकी में संताल काटा पोखर को शामिल करने का स्मारक समिति ने किया स्वाग

जिला प्रशासन, विधायक बसंत सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए दी बधाई

दुमका

1855 के संथाल बिद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास को जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार ने उचित सम्मान देने की पहल शुरू कर दी हैं ।73 वें गणतंत्र दिवस पर दुमका के ऐतिहासिक पुलिस लाईन मैदान में पर्यटन विभाग द्बारा निकाली गई दिगुली के संथाल काटा पोखर की झांकी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं ।संथाल काटा पोखर स्मारक समिति दिगुली के अध्यक्ष श्याम राय ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की इस पहल को मयूराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट एवं दिगुली के संथाल काटा पोखर को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल बताया हैं ।श्री राय ने बताया कि बर्ष 2000 में बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड ने झारखंड बंग भाषी जागरण पत्रिका में संथाल बिद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास को प्रकाशित किया था|उस समय पत्रिका के संपादक स्वर्गीय श्रीदाम बंदोपाध्याय ने उन तथ्यों को उजागर किया था।उसी समय से समिति के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी लगातार बिभिन्न पत्र पत्रिकाओं में संथाल बिद्रोह के इतिहास को प्रकाशित कराते आ रहे है|झारखण्ड के लोकप्रिय डिजिटल न्यूज़ चैनल स्वदेश वाणी में लगातार संताल काटा पोखर से संबंधित समाचार प्रकाशित किया गया है|साथ ही यहां संथाल काटा पोखर स्मारक समिति का गठन कर दो दशक से उस पोखर को धरोहर घोषित करने की मांग की जा रही हैं ।जिले के बर्तमान उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं बिधायक बसंत सोरेन ने बिषय को गंभीरता से लेकर उस पोखर को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कराया हैं ।गणतंत्र दिवस के झांकी में संथाल काटा पोखर को शामिल कराकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाल बिद्रोह के उस इतिहास को सामने लाने की पहल की हैं,जिसे इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला हैं । स्मारक समिति के उपाध्यक्ष नव कुमार घोष ,प्रदीप कुमार साधु ,दिलीप कुमार साधु, उप सचिव बिमान सिंह सकील खान ,बबलू मोदी ,दीनबंधु साहा ,मनोज मंडल ,सुभाष पाहाड़िया ,बासुदेव साहा ,सनातन सौ ,सोमनाथ पात्र ,हृदय पाल ,निबरण पाल, कार्ति घोष ,कृष्ण कांत माल, बासुदेव मुखर्जी ,जयदेव गोराई, अजय सिंह ,रूद्र नाथ गोराई ,कानाई पाल ,अजय सिंह ,धूर्जटी माहन्त ,ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन को बधाई दी हैं ।

Join us on:

Leave a Comment