पंकज कुमार ठाकुर!
कहीं गुप्त बैठक के दौर, तो कहीं पार्टी मीटिंग के बहाने हो रही है दनादन बैठक!
एमएलसी चुनाव को लेकर अब बांका जिला में भी सरगर्मी तेज हो गई है। चारों ओर गुप्त बैठकों का दौर जारी है तो कहीं भीतर घात की पूरी तैयारी है। अब ऐसे में महागठबंधन के उम्मीदवार संजय यादव के साथ भूदेव चौधरी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के बहाने ताकत का एहसास करा रहे थे तो इधर रजौन में एनडीए गठबंधन की पूरी फौज मौजूद रही झंडा फहराने के बहाने तो क्या एमएलसी चुनाव में सब कुछ ठीक-ठाक है। दरअसल एनडीए गठबंधन में प्रत्याशी को लेकर संशय की स्थिति बनी है। तो तीन दावेदार मैदान में दौड़ रहे हैं। ऐसे में अब एनडीए गठबंधन को अपने भीतरधात का भय सता रहा है। हालांकि इस संदर्भ में जब एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक है। तो क्या वाकई सब कुछ ठीक-ठाक है। इधर राजनीति विश्लेषक बताते हैं कि राजद के एक कद्दावर नेता भोला यादव से कई नेता संपर्क साधने में लगे हुए हैं। और अगर वह हामी भरते हैं तो निश्चित ही महागठबंधन को फायदे का सौदा है। जबकि एनडीए गठबंधन को अब अपने उम्मीदवार का ऐलान कर मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतार देना चाहिए। हालांकि विश्लेषक यह भी कहते हैं कि राजनीति संभावनाओं के खेल से भरा हुआ है। अभी कुछ भी कहना लाजमी नहीं होगा। इधर अब फिलवक्त कई पार्टियोंं को तो भितरघात का भी भय सताने लगा है।




