उपायुक्त एवं पुलिस अधिक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

दुमका

आज शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त एवं पुलिस अधिक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न सड़क मार्गो पर स्पीड ब्रेकर, रम्बर स्ट्रीप, रोड मार्किंग तथा डायवर्जन से संबंधित दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को दुमका से जरमुंडी, दुमका से हंसडीहा जाने वाले मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु कई निर्देश दिए।
जिला अंतर्गत सभी सड़क की मरम्मती एवं विद्युत पोल को सही तरीके से लगाए जाने का निर्देश संबंधित को दिया गया। जरूरत अनुसार सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निदेश दिया गया। वहीं महत्वपूर्ण सड़कों पर साइनेज लगाने को कहा गया। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था, सुचारू रूप से ट्रैफिक संचालन पर भी विचार विमर्श किया गया।
उपायुक्त द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा भी दुर्घटना, वाहन चेकिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, विद्युत अभियंता, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment