ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट में धांधली और छात्रों और शिक्षकों पर FIR दर्ज करने के विरोध में बिहार बंद का असर नालंदा जिले में भी देखने को मिल रहा है सुबह से ही छात्रों के समर्थन में तमाम विपक्षी दल के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतड़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और छात्रों के द्वारा सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 को जाम कर अपना विरोध प्रकट किया। रेलवे विभाग और सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की। छात्रों ने स्टेट हाईवे 78 पर आगजनी करते छात्रों पर हुए अत्याचार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में धांधली को लेकर विरोध प्रकट किया। वही स्टेट हाईवे 78 पर थोड़ी देर के लिए बिहारशरीफ एसडीओ कुमार अनुराग भी जाम में फंसे दिखे उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन के द्वारा पूर्व से ही बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन समेत तमाम इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है।
बाइट।कुमार अनुराग एसडीएम
बाइट।उग्र छात्र
बाइट।राजद कार्यकर्ता




