ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

भागन विगहा थाना क्षेत्र के पतासंग मोड़ के पास अज्ञात चोरों ने बड़े आराम से ज्वेलरी दुकान की सटर का ताला तोड़कर 5 लाख का महँगे आभूषण,50 हजार नगद की चोरी कर ली।घटना के बारे में सुबह में दुकान संचालक तुलसी कुमार को जानकारी हुई।दुकान संचालक तुलसी कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद करके 7 बजे घर चले गए थे।देर रात अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़कर दुकान तोड़ दिया।इतना ही नही चोरो ने दुकान के अंदर सन्दूक का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 5 लाख का महँगे आभूषण व गल्ले के अंदर रखे 50 हजार नगद लेकर आराम से निकल गए। आश्चर्य की बात यह है कि जिस दिन दुकान की सीसीटीवी कैमरा खराब हुआ उसी रात चोरो इतने शातिर थे कि दुकान के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।जिस जगह चोरी की वारदात हुई उस जगह पर कई मकान है।वावजूद चोरो ने बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सन्दूक काफी वजनदार है वावजूद चोरो ने सन्दूक को उठाकर तोड़ फोड़ किया जिससे प्रतीत होता है चोर चार से छह की संख्या में थे। घटना की जानकारी मिलते ही भागन विगहा थाना पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है।

बाइट।तुलसी कुमार पीड़ित दुकानदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment