धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने अपने आवास पर किया झंडोत्तोलन, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे!
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन क़िया। झंडोत्तोलन के बाद विधायक अजित शर्मा केंद्र सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को तोड़ने का काम कर रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि संविधान बनाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साथ-साथ 398 व्यक्ति भी थे जिसमें 15 महिलाओं की भी भागीदारी थी, परंतु लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। महिलाओं को भी उसका हक मिलना चाहिए उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को याद करना चाहिए, लेकिन उनका कहीं नाम नहीं लिया जाता और न उन्हें सम्मान मिलता है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। झंडोत्तोलन के दौरान स्काउट गाइड की छात्राएं मौजूद रही।




