:- अमित सिंह

73वें गणतंत्र दिवस पर शान से फ़हराया गया तिरंगा!
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में फहराया गया तिरंगा और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
गांव से लेकर शहर तक सरकारी से लेकर निजी प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों तक आज पूरा देश तिरंगे की रंग में रंगा नजर आ रहा है।
मोकामा के हाथीदह में भी 73 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने थाना परिसर में निर्धारित वक़्त पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दिया।
तो वहीं सरपँच रासबिहारी सिंह और हाथीदह पंचायत के मुखिया और मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा ने भी पंचायत भवन में तिरंगे को सलामी दी। अबतक गणतंत्र दिवस पर भी मुखिया जी ही ध्वजारोहण किया करते थे, परन्तु शशि शंकर शर्मा ने कहा कि आज देश ने संविधान को अपनाया था, अतः ये अधिकार सरपँच का होना चाहिये, मैं 15 अगस्त को ध्वजारोहण करूँगा। और तब उनके आग्रह पर सरपँच रास बिहारी सिंह ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया।
73 वें गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में चारों तरफ खुशी का माहौल नजर आया।
दिन के 10 बजते बजते हर तरफ शान से लहराता तिरंगा नजर आने लगा।
आज सेटेलाइट से अगर भारत की तस्वीर ली जाय तो पूरा देश तिरंगे में रंगा नजर आयेगा।




