RRB और NTPC की रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्रों का बबाल!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा लगा छात्र उतरे सड़क पर , रेलवे स्टेशन पर किया तोड़फोड़ व आगजनी


नवादा : रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा बिहार के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। इसी कड़ी में आंदोलन का असर मंगलवार को नवादा जिले में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नवादा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेल ट्रैक को जाम करते हुए सरकार और रेलवे बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। छात्रों द्वारा पटरी बिछाने वाली मशीन को आग के हवाले कर दिया । छात्रों ने स्टेशन परिसर पर पत्थरबाजी भी किया।
उसके बाद आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा में नियमों में परिवर्तन करके रिजल्ट जारी किया जाता है, जिसके कारण मेधावी छात्रों का रिजल्ट नहीं हो पाता है।
छात्रों का कहना है कि बोर्ड जो भी नियम जारी करे वह परीक्षा के पूर्व करे और अभ्यर्थियों को भी बता दे ताकि हम लोग उसी तरह से तैयारी करें। छात्रों का आरोप है कि इस बार के रिजल्ट रुपए का खेल चला है जिसके कारण रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के परीक्षा में गड़बड़ी की जा रही है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है।
रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावे आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment