अपने पति को पाने और ससुराल में रहने की चाहत में युवती ने अपने ससुराल में किया जमकर हंगामा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,अपने पति को पाने और ससुराल में साथ रहने की चाहत में भागलपुर के सबौर निवासी महिला अनुप्रिया ने जीरोमाइल थाना क्षेत्र के झुरखुरिया स्थित अपने ससुराल में जमकर हंगामा किया। घण्टों चले हाईवोल्टेज ड्रामे में जीरोमाइल थाना पुलिस को पहुँचकर मामला शांत करवाना पड़ा।
दरअसल पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2010 में झुरखुरिया के राजेन्द्र सिंह के बेटे बिपिन से हुई थी। उसके बाद जब हम ससुराल रहने आये तो यहाँ सब बोलने लगे तुमको नहीं जानते घर आने नहीं देंगे। इसके बाद केस किये थे। कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन इस बीच लड़के ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने बताया कि वो अभी अपने मायके में रह रही है लेकिन वो अपने ससुराल में रहना चाहती है। अपने पति से पूछा तो उसने कहा तुम केस लड़ते रहो। उसके पति ने कोर्ट के नियम का उल्लंघन कर शादी किया है। पीड़िता अनुप्रिया लगातार कोर्ट, सरपंच और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

Join us on:

Leave a Comment