जनता दल यूनाइटेड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को हर्षोल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक बड़े नेता थे जिसके चलते उनको जननायक की उपाधि दी गई। वह गरीबों, मजदूरों और कमजोर तबके के लोगों के मसीहा थे साथ ही एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने कहा कि जब भी असेंबली में जाते थे पूरी रात जमकर अभ्यास करते थे। पूरे बिहार के अंतर्गत भागलपुर के पूरे प्रखंड में यह कार्यक्रम जदयू के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने कहा उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके कहे मार्गों पर चलें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव के अलावे ओम भास्कर, संजय सिन्हा, इंजीनियर अमन, कुणाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment