धीरज शर्मा की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग द्वारा 17 जनवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। जांच बीपी मल्टी स्पेशलिस्ट टेलीमेडिसिन क्लीनिक डॉ० विपिन पंडित डी०एम०ए० के नेतृत्व में जियोमित्र ईक्लिनिक एंड एम्स दिल्ली पी०जी०आई० चंडीगढ़ एवं कुशल डॉ० के द्वारा ऑनलाइन उचित परामर्श दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग बिहार अध्यक्ष रवि कुमार के आदेशानुसार , सहारा वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों को डॉ० से मिला परामर्श के अनुसार उनको अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार मंडल (सरपंच), जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ संजय कुमार दास , सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रीतम कुमार के द्वारा वृद्ध महिला एवं पुरुष को निशुल्क दवाईयाँ दी गई। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के संयोजक रवि कुमार ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर जिला स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निशुल्क की जांच डॉ विपिन पंडित जियो मित्र क्लीनिक एंड एम्स दिल्ली पी०जी०आई० चंडीगढ़ एवं कुशल डॉक्टर के द्वारा ऑनलाइन उचित परामर्श 20/2/22 तक तिलकामांझी भागलपुर सब्जी मंडी मे बाबा मिष्ठान के बगल में जांच कि जाऐगी ।सहारा वृद्धाश्रम के अधीक्षक रोहित कुमार, केयर टेकर इंद्रजीत कुमार एवं अन्य कर्मचारी गण का अहम भूमिका रही।




