बेगूसराय में कई स्थानों में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय जिले के कई थानों में आज जमीन विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। तेघड़ा थाना परिसर में भी तेघड़ा सीओ परमजीत सिरमौर के देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जमीन विवाद के 2 मामले सामने आए। सीओ परमजीत सिरमौर ने बताया कि जनता दरबार में जमीन विवाद को लेकर दो मामले आए थे इनमें एक मामले को आपसी सहमति से समझा-बुझाकर सुलझा लिया गया है। बताते चलें कि हर शनिवार को जिले के सभी थानों में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां जमीन विवाद से जुड़े लोगों के समस्याओं का निदान किया जाता है।
बाइट- परमजीत सिरमौर, सीओ तेघड़ा थाना

Join us on:

Leave a Comment