देवघर:- झारखंड छात्र मोर्चा ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन!

SHARE:

राजा कुमार की रिपोर्ट


झारखंड छात्र मोर्चा के सत्संग कॉलेज सचिव आशीष केशरी के नेतृत्व में प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें की कॉलेज में काम कर रहे अवकाश प्राप्त कर्मचारी को हटाकर नए कर्मचारी को रखने के लिए कहा गया क्योंकि एक तरफ युवाओं की लंबी लाइन लगी हुई है कि उन्हें जल्द से जल्द नौकरी मिले वहीं दूसरी तरफ महाविद्यालय में इस तरीके की मनमानी की जा रही है इसी समस्या को लेकर छात्र नेता जब आवेदन देने के लिए प्राचार्य के समक्ष गए तब प्राचार्य का रवैया निंदनीय था उन्होंने अभद्र तरीके से छात्रों और छात्र नेताओं से बात की मौके पर मौजूद छात्रों ने कहा कि प्राचार्य को ऐसे अभद्र भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता जिसके बाद प्राचार्य ने आवेदन लिया छात्र संगठन के साथ छात्रों का कहना है कि इस पर जल्द से जल्द विचार किया जाए मौके पर नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, नगर सचिव राहुल राज, ए•एस • महाविद्यालय सचिव आशीष कुमार केशरी, अभिजीत कुमार, अमरेंद्र नाथ, नगर सह मंत्री हिमांशु रंजन, नगर संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह, अनीश राज, आदित्य, अंकित,पवन,अकक्षय वह अन्य छात्र मौके पर मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment