अपहृत किशोर का अबतक कोई सुराग नहीं

SHARE:

पीड़ित परिवार को पुलिस दे रही सकुशल बरामदगी का आश्वासन

पुलिस जुटी है खोजबीन मे तीन जिलो के पुलिस लगी है

सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास निवासी हरिशंकर प्रसाद यादव के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार 12 जनवरी को 6:30 पर घर से निकला था जो वापस नहीं आने पर खोजबीन करने के पश्चात 13 जनवरी को पिता ने थाने में लापता होने का आवेदन दिया। वही शक के आधार पर लापता युवक के पिता ने सिहास निवासी विजय प्रसाद यादव पर पुत्र के लपता करने का आरोप लगाया। वही आरोपित के साथ पीड़ित परिवार का भूमि विवाद वर्षों से चल रहा है ।
एक सप्ताह होने पर भी कोई नही मिल रहा है सुराग ।वहीं लापता युवक के पिता ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की 21 जनवरी की सुबह में लापता युवक की मां सातों देवी पुनः थाने गई थी थाना प्रभारी ने पुत्र को सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया ।
थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस लापता युवक को सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई है।यहां तक थाना प्रभारी नवादा, बिहार शरीफ, कौआ कोल, गिरिडीह जिला तक लापता युवक को दिन रात कर तलाशी मे जुटी हुई है ।

Join us on:

Leave a Comment