Search
Close this search box.

बांका :-विवादित सामुदायिक भवन के समक्ष , उपवास पर डटे हुए हैं विधायक सहित राजद कार्यकर्ता!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

रजौन प्रखंड मुख्यालय के दक्षिणी छोर पर बना विवादित सामुदायिक भवन अब नया राजनीतिक रंग लेने लगा है। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज विधायक भूदेव चौधरी समेत राजद कार्यकर्ता सुबह 8:00 बजे से ही विवादित सामुदायिक भवन के बाहर सामूहिक उपवास पर बैठ गए हालांकि कार्यकर्ता बीच-बीच में सत्तासीन सरकार और प्रशासनिक महकमे को कोसते रहे और उनके खिलाफ बीच-बीच में नारेबाजी भी करते रहे जबकि महिलाएं भी सामूहिक उपवास पर बैठी हुई है। इधर अब तक प्रशासनिक महकमे के कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है। मौके पर विधायक भूदेव चौधरी ने बताया कि जब तक प्रशासनिक महकमा नहीं पहुंचता है और ताला खोलने पर कोई समझौता नहीं होता है। तो आगामी 21दिसंबर को सदर अनुमंडल बांका, अंचलाधिकारी रजौन, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौन का पुतला दहन किया जाएगा। सामूहिक उपवास पर सुभाष यादव, परशुराम हरिजन, पूर्व प्रमुख अवधेश यादव, जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, पूर्व प्रमुख सहदेव महाराणा, पूर्व मुखिया जवाहर यादव, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, पूर्व उपप्रमुख अमरपुर बालमुकुंद मंडल, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता डटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें