वैशाली- पहले घर से बुलाकर मारी गोली, फिर जख़्मी युवक का कर लिया अपहरण, मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर – वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को बुलाकर गोली मार दी गई, इसके बाद अपराधी घायल युवक को उठाकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

लापता युवक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक निवासी टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।

सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए हैं। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां गए? युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।

Join us on: