सोनी पांडेय
पार्टी समर्थित उम्मीदवार में आरजेडी और भाजपा का रहा एक एक सीट पर कब्जा,गबन के आरोप में पद मुक्त हुए थे मेयर और उप मेयर।
शौचालय आवंटन में दोषी पाए जाने पर नगर विकास विभाग ने दरभंगा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सशक्त स्थायी समिति के सात पार्षदों को पदमुक्त कर दिया गया था। उसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 12 जनवरी को नए महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराने का निर्देश दिया था। उसी निर्देश के आलोक में समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में महापौ का चुनाव संपन्न हुआ।
वही महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार माने जाने वाली बनी मुन्नी देवी मेयर पद पर कब्जा किया तो वही एनडीए समर्थित भाजपा कार्यकर्ता भरत कुमार सहनी उप मेयर पर कब्जा जमाया है।
जिसमें मेयर पद की उम्मीदवार मुन्नी देवी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी मुन्नी देवी को 4 वोट से हराकर मेयर के सीट पर कब्जा कर लिया है। 38 पार्षद के मतदान में मुन्नी देवी को मिले 21 मत तथा पूजा मंडल को मिले 17 मत मिले। वही उप मेंयर पद पर भरत कुमार सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जीतन खातून को 21 मतों से पराजित कर उप मेयर बने। 37 पार्षद के मतदान में भरत कुमार सहनी को मिले 29 मत तथा जिनत प्रवीण को मिले 8 मत मिले।
वही जीत के बाद मुन्नी देवी ने कहा कि मैं दरभंगा नगर निगम विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। तथा जो भी जिम्मेदारी सरकार के द्वारा मुझे दी जाएगी। उसे ईमानदारी और लगन के साथ संपन्न करूंगी। उप मेंयर पद जीते भरत कुमार सहनी ने कहा कि यह जीत दरभंगा नगर निगम के सभी पार्षदो की जीत है। उन्हीं के प्यार के बदौलत आज हम उप मेयर के पद पर काबिज हो पाए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों का एक सूत्री अभियान रहेगा कि दरभंगा नगर निगम को कैसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
बाइट
1,मुन्नी देवी ,मेयर पद जीते
2,भरत कुमार सहनी, उप मेंयर पद जीते
3,राजीव रौशन ,दरभंगा डीएम




