रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़ थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है अवैध कोयले का काला कारोबार
रामगढ़(दुमका)
डीएफो अभिरुप सिन्हा को मिली गुप्त सुचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को रामगढ़ पुलिस के सहयोग से रामगढ़ गुहियाजोरी सड़क मार्ग के मयूरनाथ मोड़ के पास अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किया है|जानकारी के अनुसार एलपी ट्रक जेएच-15 /S/3114 अवैध कोयला लोडकर बिहार जा रहा था| कोयला लदे ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया हैं|मामले की पुष्टि डीएफो अभिरुप सिन्हा ने की है|बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के डांडो,केन्द्रुवा आदि में अवैध कोयला की दर्जनों डीपो संचालित है जहां से एलपी ट्रक,हाईवा , ट्रैक्टर,बैलगाड़ी आदि में कोयला माफिया तिरपाल ढककर दिन दहाड़े अबैध कोयला बिहार के विभिन्न क्षेत्रो में ले जाकर महंगे दामों में बेच रहे हैं| ब्लैक डायमंड को बिहार पहुंचाकर कोयला माफिया चांदी काट रहे है|पुलिस को चकमा देकर कोयला माफिया अबैध कोयला की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे है|कोयला माफियाओं को प्रशासन से कोई डर नही है|ज्ञात हो कि तीन बर्ष पूर्व जरमुंडी के निवर्तमान एसडीपीओ अनिमेष नथानी पुलिस बल के साथ डांडो में संचालित अबैध कोयला डीपो को सीज करने पहुंचे तो कोयला माफिया ने एसडीपीओ अनिमेष नथानी पर जान लेवा हमला कर दिया था, जिसमें एसडीपीओ के अंगरक्षक बुरी तरह से घायल हो गया था|डर से कोई पुलिस पदाधिकारी या वन विभाग के पदाधिकारी डांडो क्षेत्र में चल रहे अबैध कोयला डीपो पर छापेमारी करने से परहेज करते है|लेकिन वन विभाग ने आज हिम्मत कर बिहार जा रहे अबैध कोयले से भरे एलपी ट्रक को जब्त कर लिया|वन विभाग और पुलिस की इस कार्यवाही से कोयला माफियाओं में हडकंप मच गया है|
मामले में थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि वनविभाग तथा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मयूरनाथ के पास बिहार जा रहे एक एलपी ट्रक में भरे अबैध कोयला को जब्त कर थाना लाया गया है| मामले में डीएफो द्वारा जांच पडताल की जा रही है| गाड़ी के चालक फरार बताये जा रहे है|बहरहाल समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नही हो पाया था|




