रिपोर्ट -रविशंकर कुमार
शेखपुरा :- शेखपुरा – सुमका मुख्य सड़क मार्ग पर के मनकौल और टांडापर गांव के एक बेकाबू बाइक को बचाने के क्रम में यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 4 महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों कीयह पहचान कसार गांव निवासी ललिता देवी, गायत्री देवी, सारों देवी और आलो देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि चारों महिलाएं ई-रिक्शा पर सवार होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के आवाहन पर विरोध मार्च सह पुतला दहन आंदोलन में शामिल होने शेखपुरा आ रही थीं। इसी रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को चकमा दे दिया। जिसके कारण ई-रिक्शा चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो महिला की हालत नाजुक बताई गई है। घटना में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
बाइट:- प्रभात पाण्डेय, CPI जिला सचिव



