प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपया रंगदारी की मांग की है
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई से व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार 15 लाख रंगदारी की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित पीपी ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद पोद्दार से जुड़ा है। पीड़ित व्यवसाई प्रमोद पोद्दार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से व्हाट्सएप पर मैसेज और व्हाट्सएप कॉलिंग कर 15 लाख रुपए रंगदारी मांगा जा रहा है। 1 जनवरी को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित व्यवसाई ने बताया कि एसपी और डीएसपी के आश्वासन की वजह से वह मीडिया में नहीं आ रहे थे लेकिन मामला दर्ज करवाने के बावजूद लगातार बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। आज व्यवसाय संघ ने भी एसपी से मिलकर पीड़ित व्यवसाई को सुरक्षा और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है प्रमोद ने कहा कि वह लाखों रुपया सरकार को टैक्स देते हैं लेकिन व्यवसाई से बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है ऐसे में वह व्यवसाय कैसे करेंगे नहीं तो बिहार छोड़ देंगे। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है पटना में भी छापेमारी की गई है जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बाईट- प्रमोद पोद्दार, पीड़ित
बाइट – योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय




