कई लूट कांड का उद्भेदन,हथियार के साथ 9 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है पुलिस ने लूट की 7 घटनाओं का उद्भेदन करते हुए 9 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है पुलिस ने लूट की 7 घटनाओं का उद्भेदन करते हुए 9 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्त में  आए अपराधियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बरौनी थाना, फुलवरिया थाना ,जीरोमाइल ओपी सहित अन्य थाना क्षेत्र से लूटी गई बाइक की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । कुल मिलाकर 7  लूट की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया है । बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया थाना क्षेत्र के नवटोलिया बिंदोली में कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा हुए हैं एवं किसी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की एवं पुलिस को यह सफलता हाथ लगी । गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी विपिन कुमार उर्फ घेघा, सरवन महतो,राजकुमार, सुरिंदर उर्फ सोलिया ,जोगी महतो, रूपेश कुमार उर्फ टीटही , फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी पीयूष कुमार उर्फ कारी ,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलाव निवासी सूरज पासवान उर्फ देवा एवं मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी निवासी देवव्रत के रूप में की गई है । गिरफ्त में आए अपराधियों के पास पुलिस ने 6 देसी कट्टा, छह कारतूस ,एक खोखा, 5 मोबाइल ,5 बाइक एवं 20700 रुपये नगद भी बरामद किए हैं । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है । 

बाइट- योगेंद्र कुमार- एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment