चंचल गिरी की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा)
बुधवार को बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाघासोला, पालाजोरी, लौहाट एवं धोबना आदि गांवो का दौरा कर कई कृषकों से मुलाकात की एवं कृषकों को सरसो,आलू और मशरूम के खेती की आवश्यक जानकारी दी। बाघासोला के कृषक नूर मोहमद के द्वारा बोये गए आलू में लगने वाले रोग की पहचान कर, कर्जेट (Curzate) 2.5 ग्रा प्रति लीटर पानी में घोल बना कर पत्ती पर एवम मिट्टी के ऊपर दिखने वाले जड़ तक इसका छिड़काव करने की सलाह दी गई। बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसान नूर मोहम्मद द्वारा वर्तमान में पॉलिटरी फार्मिंग की जा रही है, वही पास स्थित तालाब में मत्स्य पालन एवम खाली पड़े जमीन में सब्जी की खेती करने की सलाह दी गई। वही पालाजोरी के किसान उदय माजी एवम लोहाट के युवा किसान, दिनबंधु पॉल के द्वारा की जा रही मसरूम की खेती की जानकारी ली गई एवम और अधिक वैज्ञानिक तरीके से मसरुम की खेती करने हेतु कृषि विभाग जामताड़ा द्वारा आगामी सोमवार से जामताड़ा में शुरू हो रहे मशरूम प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। धोबना में लगाए सरसो प्रत्यक्षण ताजा वस्तुस्तिथि की जानकारी ली गई एवम रोग से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, प्रगतिशील कृषक सह किसान मित्र काजल रजवार के अलावे कृषक मौजूद थे।




