पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने एमएलसी चुनाव के लिए दूसरे सेट का नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर यादव पर जमकर निशाना साधा।


डॉ. संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि नवल किशोर यादव को अहम आ गया है और इस चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

शिक्षकों के समर्थन के सवाल पर डॉ. संजीव ने कहा कि बिहार के शिक्षक देश में सबसे कम वेतन पाने वाले शिक्षकों में हैं और अब तक उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नवल किशोर यादव ने सदन में शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से नहीं उठाया। डॉ. संजीव का दावा है कि इस बार शिक्षक इन्हीं मुद्दों को लेकर अपना फैसला सुनाएंगे।

बाइट : डॉ. संजीव कुमार, आरजेडी प्रत्याशी, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

Join us on: