रिपोर्ट- अमित कुमार!
RJD प्रवक्ता बंटू सिंह ने JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार पर इशारों में बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विधान परिषद चुनाव के बीच कहा कि बिहार की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट चल रहा है और सत्ता पक्ष में घमासान मचा है।
RJD दफ्तर में बाइट देते हुए बंटू सिंह ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरु स्वर्गीय दिलीप बाबू कहते थे – बहादुर अपना दिमाग चौराहे पर रखो और भक्ति चोर का लक्षण पहचानो। बिहार में अभी एक नेता है जो बहुत ज्यादा भक्ति दिखा रहा है।
बंटू सिंह ने नाम लिए बिना कहा कि एक नेता अपने स्वार्थ के लिए लगातार राजनीतिक पापा बदलते रहे हैं। उन्होंने सिलसिलेवार गिनाते हुए कहा –
2000 में पहले सूरजभान पापा थे, जिन्होंने नीतीश कुमार से कहकर टिकट दिलवाया। फिर ललन पापा के पास गए, फिर अनंत पापा ने टिकट दिलाकर जिताया तो पलटी मारकर RCP पापा के पास चले गए। हर पापा का काम निकलने के बाद उन्हें गाली दी। RCP पापा के बाद अब संजय पापा के पास आए हैं, जो भाजपा के एजेंट के तौर पर नीतीश जी को घेरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अभी JNG यानी जेन-जी का जमाना है, प्रधानमंत्री भी सेल्फी लेते हैं। लेकिन इस नेता ने हर बार धोखा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत जी के चेहरे पर डर और भय दिख रहा है, उन्हें लिखकर दिया जा रहा है वही वे बोल रहे हैं।
बंटू सिंह ने दावा किया कि 2026 नीरज जैसे आदमी के लिए बहुत खराब रहने वाला है और वे परसों बहुत बड़ा खुलासा करेंगे।
बाइट 1 : बंटू सिंह, प्रवक्ता – RJD



