सुपौल-मामा के ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय भांजे की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!


सुपौल। ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव स्थित वार्ड नंबर-6 में रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से करीब 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर उसके मामा का था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे के पिता मोहम्मद शब्बीर अंसारी मूल रूप से सुपौल जिले के घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-12 के रहने वाले हैं। उनकी शादी ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव वार्ड नंबर-6 निवासी अफसाना खातून से हुई थी। बताया गया कि करीब पांच वर्षों से शब्बीर अंसारी की पत्नी और बच्चे मधुबनी गांव में रह रहे थे।
इसी दौरान रविवार की शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से शाहनवाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनंद फानन में प्रतापगज पीएससी ले जाया गया उसके बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया।
इधर, मृतक के पैतृक गांव घूरन पंचायत में परिजनों और ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। परिवार के कुछ लोगों ने बच्चे की मौत को हादसा मानने के बजाय उसके साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: