कटिहार- अंधाधुंध फायरिंग,वकील गुड्डू अंसारी को किया छलनी, हालत बेहद गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

बिहार के कटिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली के समीप दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में स्थानीय अधिवक्ता गुड्डू अंसारी को निशाना बनाया गया, जिन पर लगभग 5 गोलियां दागी गईं।

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस खूनी वारदात के पीछे कोर्ट परिसर में हुआ कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Join us on: