बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के सरैया बाजार में सामने आया है एक ऐसा मामला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। नोनिया टोली में एक बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल है। वहीं, दूसरी बकरी ने सामान्य रूप से एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बिहार के सरैया बाजार स्थित नोनिया टोली में रविवार को एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां एक बकरी ने कथित तौर पर पाड़े को जन्म दिया, जबकि दूसरी बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया।

बकरी के पाड़ा जन्म देने की बात सामने आते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

हालांकि, बकरी द्वारा पाड़े को जन्म देने के दावे की वैज्ञानिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर पशुपालक और स्थानीय लोग भी हैरान हैं। घटना ने पूरे सरैया बाजार में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

फिलहाल, बकरी के कथित तौर पर पाड़ा जन्म देने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पशु चिकित्सक इस घटना को लेकर क्या जानकारी देते हैं।

Join us on: