सनकी पति ने पत्नी की गला काटकर की  हत्या,चाची पर भी किया वार,आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

पति बना हैवान।सनकी पति ने पत्नी की गला काटकर की निर्मम हत्या।चाची पर भी धारदार हथियार किया वार।आरोपी पति को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी उसके बाद घर के बाहर सो रही अपनी चाची पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बांथू गांव की है।हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिलीप मांझी थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है।घटना के बारे में आरोपी की बहन ने बताया कि घर मे रात को खाना खाने के बाद भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोने चला गया था लेकिन रात को ही अचानक दिलीप मांझी ने अपनी पत्नी चांदनी देवी का गला रेत दिया और जब खून के छींटे बेटे के ऊपर पड़े तब उसकी नींद खुली लेकिन आरोपी पिता ने बेटे को भी डरा दिया।इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और सो रही अपनी चाची धनमन्ती देवी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिया।इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तब उसने अपने पिता पर हमला करने का प्रखंड किया लेकिन उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला और शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।हालांकि सुबह में लोगो ने उसे पकड़ लिया।इधर घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on: