रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
पूर्वी चम्पारण जिला के मोतिहारी स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जुगाड़ तकनीक पर उठे सवाल
मोतिहारी में स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रघुनाथपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद उसके शव को एंबुलेंस, शव वाहन या पुलिस वाहन से ले जाने के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी से भेज दिया गया।
जुगाड़ ठेला गाड़ी से शव लाए जाने की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। आक्रोशित परिजनों ने शव को दोबारा घटनास्थल पर ले जाकर विरोध जताया।
परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भी शव के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद शर्मनाक है। घटना के बाद मौके पर परिजनों का जबरदस्त आक्रोश जारी है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर हादसे में मौत के बाद शव को सम्मानजनक तरीके से ले जाने के लिए एंबुलेंस, शव वाहन या पुलिस वाहन की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
बाइट :—वार्ड पार्षद मुकुंद श्रीवास्तव
बाइट :—परिजन।




