शंखनाद संवाददाता
मसलिया(दुमका)
प्रखंड के कोलारकोन्दा पंचायत अंतर्गत कुमगाड़ा गांव के पाहाड़िया टोला में लगभग एक साल से जलमीनार खराब पड़ा है|जलमीनार की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| ग्रामीणों ने बताया कि जल मिनार खराब होने के वजह से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है|हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है|इस बिषय में पेयजल विभाग के कनीय अभियंता रामकुमार उरांव को सूचना दी गई मगर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है कि मरम्मत हो जायेगा लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई| ग्रामीणों ने विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलमीनार को ठीक किया जाए ताकि हम लोगों को पानी की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े|मौके पर सुकरा पुजोहर,सुकेन पुजोहर,लठयो पुजोहर धना पुजोहर,तारा मुनि पुजोहरनी,रेवनी पुजोहरनी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे|




