शंखनाद संवाददाता
अबुआ राज में एक साल से ढिबरी युग में जीवन यापन को विवश है ग्रामीण
मसलिया(दुमका)
प्रखंड के कठलिया पंचायत अन्तर्गत धर्मपुर गांव के जेटका टोला में एक साल से ट्रांसफॉर्मर खराब है। जिससे टोले के पच्चीस परिवारों के लोग ढिबरी, लालटेन जला कर जीवन यापन करने को विवश हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था,जो साल भर पहले खराब हो गया था| बिजली विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार को कई बार जानकारी दी गई लेकिन एक साल बीतने के बाद भी ट्रान्सफार्मर ठीक नहीं कराया गया| ग्रामीणों ने विभाग से अभिलंब ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग की है, ताकि गांव अंधेरा से मुक्त हो सके। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे|




