रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़ यूथ कमेटी ने निर्माण स्थल पर विरोध जताते हुए की काम बंद करने जांच की मांग
रामगढ़(दुमका)
पथ निर्माण विभाग दुमका द्वारा 11.75 करोड़ की लागत से रामगढ़ हंसडीहा सड़क मार्ग के मजबूतीकरण का कार्य कराया जा रहा है| संवेदक द्वारा घटिया कार्य करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कार्य स्थल पर रामगढ़ यूथ कमिटी के जीतलाल राय के अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया गया|मौके पर प्रदर्शनकारियो ने तत्काल प्रभाव से काम बंद कराते हुए राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर जांच की मांग की है| उन्होंने पथ निर्माण विभाग तथा संवेदक के मिली भगत से घटिया काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से सरकारी राशि की लुट है|जीतलाल राय ने किए गए पीचिंग को हाथ से खोदकर दिखाते हुए कहा कि जब पीचिंग हाथ से उखड़ रहा है तो जब भारी भरकम ओवरलोड मालवाहक गाडियां इस सड़क पर चलेगी तो सडक का क्या हाल होगा|उन्होंने थिकनेस में कमी ,अलकतरा की कम मात्रा देने समेत सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जांच करके ही निर्माण कार्य कराने की मांग की है|मौके पर जीतलाल राय ,हिसाबी राय ,दिल्लीराम राय समेत युथ कमिटी के दर्जनों सदस्य मोजूद थे|यहां बताते चलें कि कल सोमवार को झामुमो द्वारा भी घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्य बंद कराया गया था|




