सिवान- अहले सुबह टूटा बाँध, दर्जनों गाँव की ओर फ़ैल रहा बाढ़ का पानी!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद/सिवान!

सारण के पानापुर प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार सुबह
सरौंजा-भगवानपुर बांध के स्लूइस गेट के टूटने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच बांध का स्लूइस गेट टूट गया, जिसके बाद आसपास के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। बांध टूटने की सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच भी चिंता का माहौल है।

लगातार बांध टूटने की घटनाओं के बीच आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, गंडक नदी के बढ़ते पानी के बीच बाल्मीकि नगर जंगल से जंगली जानवरों के भी रिहायशी इलाकों की ओर आने की बात सामने आ रही है।

सामने आए वीडियो में एक हिरण साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जो पानी के बीच से निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर जाता नजर आ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाढ़ और जलभराव का असर जंगली जानवरों पर भी पड़ रहा है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join us on: