दरभंगा स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे डॉ. अनिल चौधरी!

SHARE:

दरभंगा संवाददाता: लक्ष्मण कुमार

बेरोजगार स्नातकों को रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने की उठाई मांग

दरभंगा। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। बुधवार को उन्होंने इसकी घोषणा की और कहा कि चारों जिलों में बड़ी संख्या में स्नातक बेरोजगार हैं। रोजगार मिलने तक उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए।

डॉ. चौधरी ने विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा, कर्मियों के बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा की व्यवस्था और गांवों से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने स्नातक मतदाताओं से शिक्षित उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की। मौके पर डॉ. खुदादाद अब्दुल अली, राजा अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बाइट: अनिल कुमार चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार

Join us on: