मोतिहारी- ट्रक और स्कार्पियो में भीषण टक्कर,एक की मौत, 5 जख़्मी, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

NH-28 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चपेट में आई बाइक और स्कॉर्पियो; एक युवक की मौत, 5 घायल — शव सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने किया जाम, करीब 2 घंटे से यातायात प्रभावित

छतौनी थाना क्षेत्र के चंडी माई स्थान के समीप NH-28 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर NH-28 जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे से आवागमन बाधित है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही छतौनी और नगर थाना की पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। पुलिस सड़क जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है।

Join us on: