डीडीसी ने डाक बंगला व बाबा पोखर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी के उप विकास आयुक्त तुषार कुमार मंगलवार को जयनगर पहुंचे। उन्होंने जयनगर डाक-बंगला एवं बाबा पोखर का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, अंचल अधिकारी अखिलेश्वर चौधरी जिला पार्षद अंजलि कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने डाक-बंगला एवं बाबा पोखर से जुड़ी व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जानकारी डीडीसी को दी। वहीं संवाददाता के द्वारा पुछा गए सवाल के जवाब में डाक-बंगला एक जयनगर शहर के धरोहर अपने हाल पे रो रही है तो इस के जबाब मे डीडीसी ने बताया कि जल्द ही इसका उत्थान किया जाएगा। डाकबंगला एवं बाबा पोखर का विकास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल किया जा रहा है।

बाइट — तुषार कुमार विकास आयुक्त मधुबनी

Join us on: