भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नथमलपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान भोला साह के टीन के दलान से कुल 308.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में सिन्हा थाना कांड संख्या 76/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 दर्ज किया है।
मामला बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है!

भोजपुर पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सूचना मिलने पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: