रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल मे दिन दहारे हुआ युवक का अपहरण, ग्रामीणों ने अपहरण करता को खदेड़ा तो किया फायरिंग, घटना स्थल पर खोखा हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिस.
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में स्टेट हाइवे पर सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने जब अपहरणकर्ताओं को खदेड़ा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो. जीसान खान के रूप में हुई है। वही प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि यह पूरी घटना फिल्मी स्टाइल में हुई. और घटना के बाद प्रशासन जांच में जुटी हैं.




