:- रवि शंकर अमित!
ATR Received From PRO, WRD
28 अगस्त 2026
बाढ़ प्रतिवेदन
बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है।
पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है।
जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
कृपया सूचनार्थ।




