बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 05 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 05 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 28 सितम्बर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 05 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव श्री नीलेश रामचन्द्र देवड़े उपस्थित थे।

Join us on: