रिपोर्ट – मृणाल गोस्वामी!
किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता। तुलसिया हाल्ट (दिघलबैंक) के पुराना वायरल वीडियो के काण्ड में प्राथमिकी अभियुक्त को एस०आ०टी० के द्वारा किया गया गिरफ्तार।
किशनगंज जिला अंतगर्त दिनांक-24/25.09.2026 की देर रात्रि में प्राप्त पुराना वायरल वीडियो के दिघलबैंक थाना काण्ड संख्या-246/26 दिनांक-25/09/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त शहजाद उम्र-21 वर्ष पे०-शब्बीर सा०-जागीर दहीभात थाना-दिघलबैंक जिला-किशनगंज को दिघलबैंक से किया गया गिरफ्तार।
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है।
श्री संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक किशनगंज को देर रात्रि लगभग 12:30 बजे के आसपास तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ मारपीट एवं डांटने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वीडियो के अवलोकन एवं तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान की गई थी तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त शहजाद उम्र-21 वर्ष पे० शब्बीर सा०-जागीर दहीभात थाना-दिघलबैंक जिला-किशनगंज को पुलिस टीम द्वारा आज दिघलबैंक से गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




