रिपोर्ट- प्रमोद /सिवान
सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया।जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।साइकिल सवार युवक मुख्तार मंसूरी घर लौट रहा था,इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया।घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप की है।मृत युवक की पहचान दरौंदा के रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक साईकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने अनियंत्रित हो कर उसे कुचल दिया।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दरौंदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




