अरवल- पुनपुन के पावन तट पर पिंडदान को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

पितृपक्ष के पहले दिन शुक्रवार को पुनपुन नदी घाट पर पिंडदानियों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुनपुन नदी के पवित्र तट पर विधि-विधान के साथ अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण करने पहुँचे हैं। जहां पिंडदानियों ने पुनपुन नदी में स्नान करने के बाद पुरोहितों के मार्गदर्शन में वैदिक विधि से पिंडदान किया तथा अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान घाट परिसर में लगातार हो रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। राजस्थान के जयपुर से पहुंचे श्रद्धालु अशोक शर्मा ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ किंजर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पिंडदान करने के बाद वे गया जाकर भी अपने पूर्वजों को पिंड अर्पित करेंगे। वहीं राजस्थान से आए आचार्य माधुरी शरण ने बताया कि किंजर पुनपुन नदी घाट का पितृपक्ष के दौरान विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यहां पिंडदान और तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की जाती है। पितृपक्ष के दौरान आने वाले दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

Join us on: