रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ छतौनी थाना क्षेत्र पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के समीप चाकूबाजी में एक युवक कि मौके पर मौत्त हो गई ।
मृतक युवक बरियारपुर का रहने वाला राजन कुमार है।
इस घटना में आरोपी एक युवक प्रथम कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटनां के संबंध में बतया जाता है कि राजन
डाक बम के सेवा देखने छतौनी पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के पास गया था । इस बीच कुछ युवको से बात विवाद हुआ जिसमें राजन को चाकू मार दिया गया जिसमें उसकी मौत हो गई ।
वही जिस युवक प्रथम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह भवानीपुर जिरात मोहल्ले के दीपक कुमार का बेटा है ।
इस संबंध में सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के दो पक्षो में पहले से विवाद चल रहा था और उसी रंजिस में राजन की चाकू गोद कर हत्या कर दिया गया है जिसमे कुछ लोगो को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है ।




