कैमूर में 308 चक्कों वाला ट्रक देखने उमड़ रही लोगों की भीड़, इथेनोल कंपनी का लदा है मशीनरी!

SHARE:

रिपोर्ट – पियूष कुमार!

सड़क के दोनों किनारों पर घंटों से खड़ी भीड़ किसी आदर्श पुरुष या राजनेता को देखने के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे विशालकाय ट्रक के गुजरने का नजारा देखने के लिए जुटी है, जिसे देखने का मौका लोग गंवाना नहीं चाहते।
ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा 308 चक्कों वाला भारी-भरकम ट्रक कैमूर जिले से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रक पर इथेनॉल प्लांट की मशीनरी लदी हुई है। मशीनरी की ऊंचाई अधिक होने के कारण रास्ते में आने वाले कई ओवरब्रिज और अन्य अवरोधों को हटाने की व्यवस्था की जा रही है। कई स्थानों पर सड़क को नीचे तक खोदकर ट्रक के सुरक्षित आवागमन का रास्ता बनाया गया है।
ट्रक की सुरक्षा और सुगम आवाजाही को लेकर प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बेहद धीमी है और करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे तक का समय लग रहा है।
विशालकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और 308 पहियों वाला विशाल पहिया सिस्टम लोगों के लिए खासा कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Join us on: