रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बेतिया, लौरिया एनएच-727 पर जिरिया बंगाली माई स्थान पर हुआ भीषण हादसा , अज्ञात ट्रक ने बाइक को पिछे से मारा टक्कर तीन की हुई मौत, एक माह पहले इसी मार्ग पर बस हादसे में पांच लोगों की गई थी जान ।
——- बेतिया-लौरिया मुख्य पथ एनएच-727 पर जिरिया बंगाली माई मंदिर के समीप बुधवार दोपहर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत । जानकारी के अनुसार ट्रक लौरिया से बेतिया की ओर जा रहा था, जबकि बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तीनों को पहले लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पलटू साह (पिता रामबालक साह), अनुकेब मियां (पिता नथनी मियां) और साहिल (पिता दिलशान मियां) के रूप में हुई है। अस्पताल से ही पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने में सहयोग किया। घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात ट्रक की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
एक माह में फिर तीन मौत । एनएच-727 पर करीब एक माह के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले इसी बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर बस से हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी। अब बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा और दुर्घटना रोकने के उपायों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। वही इस संबध मे स्थानीय ग्रामीण ने बताया की आये दिन हो रहे दुर्घटना का मेन कारण हाई स्पीड है परिवहन विभाग बसो को दो-दो मिनट के अंतराल पर दे रही है बसो के परिचालन का परमिट इस रास्ते से नरकटियागंज, बगहा , रामनगर सहीत एक दर्जन से अधिक छोटे बडे गावो के लिये हर दो मिनट पर बस चलता है जिससे ओवरटेक और आगे निकलने की होड मे आये दिन दुर्घटना व मौत हो रही है ।




