दरभंगा एम्स के पास जमीन विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार

एम्स के बगल में निजी स्मार्ट सिटी की जमीन को लेकर 10 से अधिक राउंड गोलीबारी, युवक घायल

तोड़फोड़ का CCTV फुटेज आया सामने, निर्माणाधीन परिसर में घुसकर बाइक-कुर्सी समेत सामान क्षतिग्रस्त करते दिखे कई युवक।

दरभंगा। बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के समीप निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। घटना में विजय भगत नामक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घटना के दौरान 10 से अधिक राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। इसी बीच घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में प्रवेश करते और वहां खड़ी बाइक, कुर्सी, दीवार समेत अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि करीब आठ कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें विजय भगत को गोली लग गई।

एम्स के समीप स्थित होने के कारण इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। जमीन विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर कथित तौर पर भूमाफिया नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बिशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। जमीन विवाद की वास्तविक वजह, गोलीबारी में शामिल लोगों तथा घटना में दोनों पक्षों की भूमिका की स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट

  1. सौर।भ कुमार : घायल विजय भगत के भाई
  2. मुकुंद चौधरी : स्थानीय निवासी

Join us on: