खगड़िया-छापेमारी को गई पुलिस और पब्लिक में मारपीट,महिला दारोगा और एक महिला जख़्मी!

SHARE:

खगड़िया से शंखनाद के लिए विक्रम उपाध्याय की रिपोर्ट!

बड़ी खबर खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम से सामने आ रही है जहाँ छापेमारी को गई पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत का मामला सामने आया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधान पहुँची जहाँ आरोप है की मुस्कान देवी के घर शराब नहीं मिलने पर मुस्कान देवी के साथ उत्पाद विभाग के एस आई विष्णुप्रिया एवं पुलिसकर्मी मारपीट करने लगीं, तभी पब्लिक भी उत्पाद विभाग के एस आई विष्णुप्रिया को मारकर घायल कर दिया! पब्लिक और पुलिस दोनों को जख़्मी हालत में इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल गोगरी लाया गया जहां डाक्टर विजय कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, दोनों की स्थिति सामान्य है, लेकिन जो असामान्य है वो है बिहार भर में पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप  और प्रदेश भर से आ रही पुलिस पर हमले की खबरें, अतः सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, ये समझना होगा की आम पब्लिक पुलिस पर कभी वेवजह हमला नहीं करती, ऐसा सिर्फ आपराधिक सोंच के लोग ही  कर सकते हैँ, जिनपर सख्त कार्रवाई आवश्यक है, वहीं अगर मामले में पुलिस दोषी है तो पुलिस पर भी वही कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन हाँ! इसमें भी कोई दो राय नहीं की जिस नशे को महिलाओं का हित देखते हुये बंद करने का क़ानून लाया गया था, आज उसी नशे के कारोबार में महिलाओं की सक्रियता काफ़ी तेजी से बढ़ी है!
जो पुरे बिहार और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद खतरनाक संकेत है!

Join us on: