रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
मनेर से आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है उन्होंने समान नागरिक संहिता का कड़ा विरोध किया है उनका कहना है कि बिहार में किसी भी कीमत पर यूसीसी लागू नहीं होने देंगे उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई बेरोजगारी और अपराध जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार यह शिगूफा छोड़ रही है
भाई वीरेंद्र ने आरएसएस और भाजपा पर भी सीधा निशाना साधा है उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार नागपुर के इशारों पर चल रही है लेकिन बिहार में यह सब नहीं चलने दिया जाएगा
इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र में दलित और वंचित समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रियों से इस्तीफे की मांग भी की है उन्होंने कहा कि मंत्रियों को स्वर्गीय रामविलास पासवान से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने सिद्धांतों के लिए सरकार से इस्तीफा दे दिया था
इस बयान का सबसे बड़ा सियासी पहलू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया गया न्योता है भाई वीरेंद्र ने कहा कि जदयू और राजद दोनों की सोच समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष रही है इसलिए नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ें और राजद के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाएं




